मंडी के संस्कृति सदन में आयोजित द्रंग छात्र कल्याण संघ के वार्षिक उत्सव में नाटी डालते मुख्य अत
मंडी। द्रंग छात्र कल्याण संघ ने वीरवार को वार्षिक उत्सव संस्कृति सदन में मनाया। कार्यक्रम में हितेश ठाकुर मुख्य अतिथि और प्रदीप ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। द्रंग छात्र कल्याण संघ के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाखली नाटी, बांठणा, वाद्य यंत्र नाटी रही। रमेश ठाकुर ने गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। मुख्य अतिथि हितेश ठाकुर ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि द्रंग में ऐसे कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैंं, जिन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर द्रंग छात्र कल्याण संघ की ओर से दिया जा रहा है।
द्रंग छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने सभी के समक्ष कार्यकारिणी के कार्यों को मुख्य अतिथि के सामने रखा। कार्यक्रम में ललित ठाकुर, योगेश वर्मा, डेवीना ठाकुर, टेकचंद ठाकुर, चंदन ठाकुर ,भानु प्रताप ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद