पिपली पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते बीडीसी सदस
21 हजार रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी से नवाजे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पिपली पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बैला पंचायत की टीम ने अपने नाम किया। बीते कई दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में उपमंडल की 15 पंचायतों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला बैला और पिपली पंचायत की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बैला पंचायत की टीम विजेता बनी। समापन समारोह में द्रुब्बल एवं पिपली वार्ड से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता रही पिपली पंचायत की टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रशांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्य आयोजक सोनू ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।