फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ादेव कमरुनाग सुकेत देवता मेले के लिए हुए रवाना

विज्ञापन
बड़ा देव कमरुनाग रोहांडा कोठी से देवता मेला सुंदरनगर के लिए रवाना होते हुए।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बड़ादेव कमरुनाग सोमवार को अपने लाव लश्कर के साथ राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में शिरकत करने के लिए ग्राम पंचायत रोहांडा के गांव मझोठी स्थित अपनी कोठी से रवाना हुए।
विज्ञापन

देव कमरुनाग का उनकी कोठी में विधिवत पूजन किया। उसके बाद बड़ादेव देवलुओं तथा बजंतरियों के साथ राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले में शिरकत करने के लिए रवाना हुए। मझोठी से लेकर सुंदरनगर तक बड़ादेव कमरुनाग श्रद्धालुओं के घर में अतिथि के रूप में भी पहुंचेंगे। मंगलवार चांबी पहुंचने पर बड़ादेव कमरुनाग का प्रशासन की ओर से स्वागत किया जाएगा।
सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया कि देव कमरुनाग राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले के शुभारंभ पर बुधवार को शुकदेव ऋषि की तपोस्थली शुकदेव वाटिका में पहुंचेंगे। देव कमरुनाग का सुकेत देवता मेले में अहम स्थान है। मूल माहूंनाग की तरह देव कमरुनाग के दर्शन के लिए भी हजारों की भीड़ उमड़ती है। सुकेत देवता मेले में मूल माहूंनाग को अधिष्ठाता का दर्जा प्राप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें