मंडी। राज्य सहकारी बैंक शाखा निहरी ने मंगलवार को गांव चौकी में एक दिवसीय डिजिटल वितीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार और निशांत शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों, पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को बैंक और नाबार्ड के संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बचत खाता, आरडी, एफडी, सपनों का संचय, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही गूगल पे, हिमपैसा जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों के उपयोग और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के तरीके साझा किए। संवाद