फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सावधान करने उतरा मंडयाली ‘शक्तिमान’

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहरवासियों को कोरोना से सावधान करने के लिए ‘शक्तिमान’ मैदान में उतर आया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार शक्तिमान बनकर लोगों को कोरोना से सावधान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह संदेश देने का एक आकर्षक तरीका है और आशा है कि लोग इस संदेश को समझेंगे और अपनाएंगे। गैहरू लंबड़दार के किरदार में कलाकार हरदेव ने लोगों को चेताया कि कोरोना कर्फ्यू के अनलॉक में भी सावधानी न छोड़ें। इसके अलावा धर्मपुर, करसोग, बल्ह और गोहर में कलाकारों ने अलग-अलग किरदार और निराले अंदाज में जागरूकता की अलख जगाई।
शक्तिमान के मंडयाली वर्जन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार वेद कुमार ने भी जब कुुछ लोगों को मास्क ठीक से न पहनने या दो गज की दूरी के पालन में कोताही पर टोका, तो उनके मुंह से भी अनायास ही सॉरी शक्तिमान निकल गया। लोगों ने अपनी गलती सुधारी और आइंदा से गलती न दोहराने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें