सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के घांघणु क्षेत्र से एक 22 वर्षीय विवाहिता डेढ़ साल के बच्चे सहित रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला की तलाश परिजनों ने हर जगह की लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाना सुंदरनगर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
प्राथमिकी में महिला के पति ने कहा है कि 31 मई सोमवार सुबह 9 बजे से उसकी पत्नी डेढ़ साल के बच्चे सहित लापता है। उन्होंने परिवार के साथ उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश की है लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला और उसके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। संवाद