फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर में कल दो घंटे प्रभावित रहेंगी ऑटो रिक्शा सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कांगू स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) में वाहनों की पासिंग करवाने की व्यवस्था के विरोध में मंडी के ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटर लामबंद हो गए हैं। अपनी मांग को लेकर ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी एवं टैक्सी यूनियन (सिद्ध काली, सेरी मंच) 25 नवंबर को रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त मंडी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेगी। इसके चलते बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ऑटो रिक्शा सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक कांगू में एटीएस के माध्यम से वाहनों की पासिंग होने से मंडी जिले के वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों की मांग है कि पूर्व की भांति मंडी में ही वाहनों की पासिंग करवाने की व्यवस्था दोबारा लागू की जाए। 25 नवंबर को सुबह 10 बजे यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य सेरी मंच पर एकत्रित होंगे। यहां से रैली निकालकर पूर्वाह्न 11 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और थाना सदर के प्रभारी को भी भेजी गई है। यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार ने वाहन चालकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें