फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गलू मेले में बांकी पड़ोसने गीत पर नाचे दर्शक

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गलू मेले में सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे से सटे गलू मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक कुल्लू जिले के रमेश ठाकुर के नाम रही। उन्होंने अपनी नॉन स्टॉप पहाड़ी नाटियों, हिंदी और पंजाबी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
विज्ञापन

स्टार कलाकार रमेश ने देवा ओ देवा भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद सैंज म्हारा होटल तू रैंहया औंदी जांदी, मिली लोड़ी तू पाणी रे नाला, लाल लाल सेउए रा दाणा, बांकी पड़ोसने, निर्मला धाना रे खेता, चंद्रा लाड़िए, हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, जीने के हैं चार दिन सहित दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी आदि गीतों की झड़ी लगाते हुए पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब झूमाया।
देर रात दस बजे तक चली सांस्कृतिक संध्या में रितिका बंसल सहित अन्य स्थानीय गायक कलाकारों ने भी दमदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान गायक कलाकारों सहित कोटली के पैंथर ग्रुप के नौनिहालों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर मेले में खूब तालियां बटोरीं। मेले के दूसरे दिन महिला मंडल की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संध्या में मंच संचालक पूजा चौधरी ने किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कांग्रेस प्रवक्ता धीरज सूद बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इनका मेला आयोजन समिति सदस्य एवं हारगुनैण पंचायत प्रधान कला देवी, उप प्रधान सन्नी बिष्ट ने शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें