फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी बनने पर अतुल ठाकुर का सरकाघाट में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस से निकाली पदयात्रा, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद अतुल ठाकुर का सरकाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक दलीप ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के सदस्यों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकाघाट पोस्ट ऑफिस से ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रा निकालकर अतुल ठाकुर का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
विधायक दलीप ठाकुर ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे सरकाघाट के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि अतुल ठाकुर पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, अतुल ठाकुर ने स्वागत और सम्मान के लिए आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने तथा सभी के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें