सुंदरनगर (मंडी)। हिंदू सम्मेलन समिति दानमंडल ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय निवासी डॉ. बालक राम ने की। समिति के अध्यक्ष अदन सिंह के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न महिला मंडलों की मातृ शक्ति ने प्रस्तुतियां दीं। मंच का संचालन अक्षरा और साक्षी ने किया।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सरला गौतम ने आह्वान किया कि हमें अपनी संस्कृति, संस्कार को आने वाली पीढ़ी में संचारित करना होगा ताकि हमारे हिंदू धर्म का ज्ञान हम सब में समाहित हो सके। स्कूली छात्रा परिणीता ने नशे के खिलाफ उद्बोधन प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित जन ने बहुत सराहा। मुख्य वक्ता राजेंद्र ने संघ की पृष्ठभूमि के साथ-साथ संघ की सौ वर्षों की यात्रा में आरएसएस के समाज में योगदान का वर्णन किया। संवाद