फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक गीत स्पर्धा में मांडव्य कला मंच छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बिलासपुर जिले में हुए दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव समारोह में मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने लोक गीत स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मांडव्य कला मंच के संस्थापक एवं रंगकर्मी कुलदीप गुलेरिया को भी उनकी सांस्कृतिक साधना के लिए पुरस्कृत किया गया। मंच के संस्थापक कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि युवा उत्सव में प्रदेशभर से करीब 400 युवा कलाकारों ने भाग लिया। लोक गीत स्पर्धा में मांडव्य कला मंच के युवा कलाकारों ने दुल्हन की विदाई बेला पर गाए जाने वाला मंडी जनपद का सुहाग गीत हरिए नी रस भरिए खजूरे किन्ने दित्ती एडे दूर हो, की भाव विभोर प्रस्तुति दी। कला मंच की कलाकार श्रेया, हिना, ऋषिका, सुनिधि, तनीषा, मिलन, सृष्टि, अंशिका, गरिमा, अक्षरा, हारमोनियम पर दीपक, ढोलक पर राहुल, खंजरी पर राहुल कुमार ने संगत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें