फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गर्मी बढ़ते ही कूलिंग उपकरणों की मांग में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को सामान मुहैया करवाने के लिए विक्रेता मंगवा रहे स्टॉक
विज्ञापन

कीमत में 300–400 रुपये तक की हुई है बढ़ोतरी

...कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। प्रचंड गर्मी के चलते बाजारों में सिलिंग फैन, वाटर कूलर, एसी और रेफ्रिजरेटर की मांग बढ़ने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार संसाधनों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण कारोबारी ग्राहकों को समय पर सामान उपलब्ध कराने के लिए स्टॉक भी बढ़ा रहे हैं। लोग इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर पहुंचकर कूलर, एसी और पंखों की खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रिकल दुकानों पर पंखों की मांग में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री बढ़ने से कारोबार अच्छा चल रहा है, जिससे कारोबारी भी खुश हैं। अधिकांश कारोबारियों का मानना है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों पर भी पड़ा है। जो सामान पहले दो हजार रुपये में मिलता था, उसकी कीमत में अब 300–400 रुपये तक की वृद्धि हुई है। हालांकि मार्च माह में कारोबार सामान्य रहता है, लेकिन अप्रैल–मई में गर्मी बढ़ने से बिक्री में तेजी आ जाती है।
बॉक्स
पिछले दो सप्ताह से मंडी जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में एसी, वाटर कूलर और फ्रिज की मांग बढ़ गई है। रोजाना लगभग 18–20 एसी, 10–12 कूलर और 5–7 फ्रिज की बिक्री हो रही है। सबसे अधिक बिक्री एसी की हो रही है। तेल और एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम भी बढ़ गए हैं। -दुकानदार चंदन
विज्ञापन

बॉक्स
गर्मी के मौसम में वाटर कूलर और फ्रिज की मांग बढ़ी है। मध्य वर्ग के लोग अधिकतर कूलर खरीद रहे हैं, जबकि साधन संपन्न लोग एसी और कूलर दोनों का उपयोग कर रहे हैं। कम बिजली खपत वाले एसी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। बाजार में कूलर की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एसी, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम भी बढ़े हैं। -दुकानदार रमन कुमार
विज्ञापन

बॉक्स
रोजाना लगभग 5–7 सीलिंग फैन और 1–2 एसी की बिक्री हो रही है। हर वर्ग के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों और कूलरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन कारोबार के कारण स्थानीय व्यापारियों पर इसका असर भी पड़ रहा है।-दुकानदार पंकज धवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें