फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मौसम साफ होते ही किसानों ने समेटी गेहूं की फसल, थ्रेसिंग का काम शुरू

विज्ञापन
मौसम खुलते ही जोगिंद्रनगर में गेहूं कटाई के साथ फसल को घरों में पहुंचाते लोग ग्रामीण महिला। संव
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते जिलाभर में अधर में लटक गया था गेहूं की कटाई का कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में बीते कई दिनों से खराब चल रहे मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। जोगिंद्रनगर सहित मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों हेक्टेयर भूमि पर रोपी गई गेहूं की कटाई में तेजी आई है।
विज्ञापन

उपमंडल के ढेलू, हराबाग, डोहग, मझारनू, नेर घरवासड़ा पंचायत, मसौली, हारगुनैण, जिमजिमा, दुल और गलू पंचायत में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो गया है और अब इसकी थ्रेसिंग के कार्य को लेकर किसान खूब पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले लगातार हो रही बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा था। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी तबाह हो गई थी। सोमवार को मौसम साफ होने का लाभ किसानों को मिला। प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र, रमेश, बीना देवी, सुदर्शन ने बताया कि मौसम साफ होने का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। खेतों में गेहूं की कटाई का कार्य पूरा होने के बाद अब इसकी थ्रेसिंग के कार्य पर भी किसान जुटे हुए हैं। वहीं, कृषि विषयवाद सोनम ने बताया कि मौसम साफ होने से खरीफ की फसल को भी जान आई है। सोमवार को मंडी जिला के सुंदरनगर, सरकाघाट, करसोग, नेरचौक में भी गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग के कार्य को लेकर किसान खेतों में डटे रहे।

मौसम खुलते ही जोगिंद्रनगर में गेहूं कटाई के साथ फसल को घरों में पहुंचाते लोग ग्रामीण महिला। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें