मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी के भ्यूली में करवाई तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अर्पिता कुमारी पहले, राजकुमारी दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मेहुल लखनपाल पहले, अरमान दूसरे और जसप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-12 में ग्रीक पहले, दिवास दूसरे और चार्विक तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-16 वर्ग में विद्वित पहले, आयान गुप्ता दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में अनिकेत महाजन पहले, आदविक दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में सार्थक लखनपाल पहले, तेज सिंह दूसरे और आकाश ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के अंडर-12 में रिदांसा पहले, अंबिका शर्मा दूसरे और राधिका तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-16 में आरना दुबे पहले, आलिसा गुप्ता दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। राइफल अंडर-16 में आकांक्षी पहले, असिता दूसरे और तेजस्वनी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-21 में गारगी पहले, अंकिता चौहान दूसरे और गौरिसा तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन में कसीरू शर्मा पहले, आकांक्षा दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। राइफल पुरुष वर्ग में घनश्याम पहले, तरूरी दूसरे और ग्रीस तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
000