फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विशेष शिक्षा में डिप्लोमा के लिए 12 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली की ओर से मान्यता प्राप्त दीर्घ अवधि विशेष शिक्षा के दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह पाठ्यक्रम दृष्टिबाधितार्थ, श्रवणबाधितार्थ, बहुदिव्यांगता तथा बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता से संबंधित हैं।
विज्ञापन

सीआरसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने बताया कि ये सभी पाठ्यक्रम सीआरसी सुंदरनगर में संचालित किए जा रहे हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। केंद्र कोड एचपी 01 का चयन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें