मंडी। जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास) के लिए हो रही है।
सेना भर्ती कार्यालय, मंडी के निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके फॉर्म भरना होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन जमा करने में कठिनाई होती है तो वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं। इच्छुक युवा समय रहते आवेदन कर सेना में भर्ती होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद