फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला की तलाश के लिए एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी क्षेत्र से लापता महिला कौशल्या की तलाश को लेकर ससुराल और मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू और मंडी से गुहार लगाई है। महिला की तलाश को लेकर सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बालीचौकी में पत्रकारवार्ता की। कौशल्या देवी पहली नवंबर से बालीचौकी बाजार से लापता हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कौशल्या कु्ल्लू के बंजार क्षेत्र के धनधार गांव से बालीचौकी आई थी। बालीचौकी पहुंचने पर वह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। समाजसेवी बीर सिंह भारद्वाज और महिला के पिता कुरम दत्त ने बताया कि मामले को लेकर बंजार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई गई है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक मंडी और कुल्लू से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें