फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनुराग ठाकुर आज धर्मपुर में, त्रिदेव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो की बाइक रैली में भी होंगे शामिल, टिहरा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का शुभारंभ करेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को धर्मपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अनुराग ठाकुर जब अवाहदेवी चौक में पहुंचेंगे तो वहां धर्मपुर भाजयुमो के कार्यकर्ता एक बाइक रैली का आयोजन करेंगे। रैली में केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे। इसके बाद टिहरा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का शुभारंभ करेंगे और लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह टिहरा में त्रिदेव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

धर्मपुर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नेकराम और महामंत्री नवदीप ठाकुर ने बताया कि बाइक रैली में करीब एक हजार भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से भाजयुमो को गाइडलाइन मिलेगी। उसके अनुसार आगे की योजना तैयार कर लोगों के पास जाकर केेंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को भाजपा के साथ चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि भाजपा मिशन 400 पार पर कार्य कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें