फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल में अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यपूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का बुधवार शाम संधोल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। इस दौरान आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई। दावा किया गया कि क्षेत्र के करीब 70 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि भाजपा समर्थित हैं। वक्ताओं ने सांसद रत्न सम्मान को अनुराग ठाकुर के संसदीय योगदान की बड़ी पहचान बताया।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें