फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पठान में डायरिया का एक और मरीज, 92 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत नौण के पठान गांव में डायरिया का प्रकोप अभी पूरी तरह थमा नहीं है। सोमवार को एक और मरीज सामने आने के बाद प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 92 हो गई है। इनमें 85 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गंभीर हालत में एक मरीज को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है। छह मरीज नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एक नया मरीज गांव में सामने आया है। इसे आवश्यक उपचार दे दिया गया है। उपचार के बाद 14 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पठान और आसपास के क्षेत्रों से लिए गए पानी के सैंपलों में दो फेल पाए गए हैं। विभाग ने लोगों को इन स्रोतों का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से लिए गए लगभग सभी सैंपल सही पाए जाने की बात कही जा रही है।
बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोत के पानी इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी को अच्छी तरह उबालकर ही पीएं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें