फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन टांग दौड़ में अंकिता और रिधिमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रतियोगिताओं में बच्चे दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में रविवार को पड्डल मेला मैदान में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर चंद्रावती बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं।
मंच के संचालक अनिल वालिया और अतिरिक्त जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण ने बताया कि 16 प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के नेशनल हीरो थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्वामी विवेकानंद स्कूल प्रथम, राजकीय सेंटेनरी पब्लिक स्कूल नई काॅलोनी दूसरे और एसवीएम मंडी और सनातन धर्म सभा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। नशा मुक्ति थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में छह माध्यमिक स्कूलों ने भाग लिया। इनमें एसवीएम महाजन बाजार पहले, स्वामी विवेकानंद मंडी दूसरे और गुरु गोविंद सिंह स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लड़कियों की तीन टांग दौड़ में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की अंकिता और रिधिमा प्रथम, एसवीएम मंडी की रिधिमा ठाकुर और अदिति द्वितीय तथा अरुणोदय मंडी से लवन्या और किरणजीत तृतीय रहे। लड़कों में एसवीएम मंडी के राहुल, हर्ष प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुरानी मंडी से रोहन व विनेदिक दूसरे और स्वामी विवेकानंद स्कूल से अथर्व व फरहान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं, लड़कों की रस्सीकूद में एसवीएम मंडी से कृष पहले, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मंडी के अनुराग दूसरे व राजकीय माध्यमिक स्कूल पुरानी मंडी से रूप किशोर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में गुरु गोविंद सिंह स्कूल मंडी से इशिका पहले, एसवीएम मंडी से कंगना दूसरे व एंग्लो संस्कृति मॉडल स्कूल से हिमांगी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें