द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने हरीश कुमार, सुभाष चंद, प्रेम सिंह, खेख राम को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी। सुरेश कटारिया, शेर सिंह महामंत्री बनाए गए। राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शिव कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
घन श्याम, नागेश्वरी देवी, रीता देवी, गंगी देवी, शीला देवी को प्रवक्ता चुना गया। संजय कुमार को सचिव और विनय पंडित को कार्यालय सचिव चुना गया। हरी सिंह को आईटी सेल संयोजक और सुनीता देवी को सेल का सह संयोजक बनाया गया। महेश ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक और सुरजीत कुमार कोठी को सह संयोजक बनाया गया।
राम दास, लाल सिंह, नानक चंद, पदम सिंह, मोहन सिंह, कुशल कुमार, मान सिंह, बेसर सिंह, गोपाल कृष्ण, गुरदेव, बेस्ती देवी, सरोज कुमारी, पूजा देवी, कविता देवी, रीता देवी, कविता चौहान, सपना देवी, बिमला देवी, सपना देवी, कांता देवी, चंद्रमणि, राम सिंह, राम सिंह, प्रवीण कुमार, चिंत राम, घनश्याम, दारा सिंह, प्रेम सिंह, संतोष कुमार, दीना नाथ, रमेश चंद, भागमल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य भी चुने कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।