फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनिल शर्मा ने मौके पर निपटाई लोगों की समस्याएं

Sun, 07 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशु पालन मंत्री अनिल शर्मा ने रविवार को साई पंचायत के गांव साईगलू में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की ककड़ाओ पेयजल योजना के संवर्द्धन पर 32 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही यह योजना लोगों को समर्पित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शर्मा ने सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई के गांव चलोह, ककड़ाओ, मामल, गमधोल, ग्राम पंचायत कसाण के गांव पाटन, कसाण कोटली पंचायत के सुकाकुन, सकस्वाल तथा रोपडू गांवों का भी दौरा किया तथा गांवों के लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया। उन्होंने बालड़ा में निर्मित किए जाने वाले स्टेडियम निर्माण की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत साई की प्रधान अच्छरी देवी, ग्राम पंचायत कसाण के प्रधान सीता राम, ग्राम पंचायत कोटली की प्रधान निर्मला देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हरीश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिले राम, सहायक निदेशक, पशु पालन विभाग, राम लाल संदल, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी नवीन शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें