फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांच डीए किस्तें और एरियर न मिलने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

एक अक्तूबर को 80 से पार पेंशनरों का होगा सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ और हिम आंचल पेंशनर संघ खंड पधर की बैठक सामुदायिक भवन में अध्यक्ष बेसर राम की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर गहन मंथन किया। मांगों पर सुस्त रवैये को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
इस दौरान पेंशनरों ने सरकार से पेंशन संशोधन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और अन्य वित्तीय भत्तों के शीघ्र भुगतान की मांग की। सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई भत्ते की पांच बकाया किस्तें लंबे समय से अटकी पड़ी हैं, जिससे पेंशनरों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि सरकार को उनके हक का भुगतान करने के लिए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

संघ के सचिव गोकल चंद ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया जाएगा। एक अक्तूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मंडी में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय भी लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव मनोज कुमार, सचिव नागेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार भूप सिंह, सुखराम, संत राम, मोहन सिंह, खेम चंद, हरदेव सिंह, राम दास, कश्मीर, निर्मल चौहान, शिव राम और शेर सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें