फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डडौर में विकास न होने से ग्रामीणों में पनपा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के डडौर वार्ड में विकास कार्य ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद गीता देवी की अगुवाई में एसडीएम बल्ह से मिला। प्रतिनिधिमंडल की ओर से सौंपे ज्ञापन में वार्ड में ठप पड़े विकास कार्य को गति देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस वार्ड में करीब पांच माह पहले उप चुनाव हुआ था। उपचुनाव के उपरांत यहां की पार्षद गीता देवी ने नगर परिषद के दो हाउस में 18 कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने की पैरवी की थी, लेकिन आज तक कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। जिन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है वह कार्य संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के कारण अधर में लटके हुए हैं।
ग्रामीणों ने एसडीएम बल्ह से संबंधित वार्ड में विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। साथ ही विकास कार्यों में विलंब करने वाले ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर दीनू राम चौहान, मोनिका, रीना, शालिनी, नीनू, देवी रूप सैनी, रूपलाल चौधरी और जय राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें