मंडी। गुजरात की निजी कंपनी 13 फरवरी को आईटीआई मंडी में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। कंपनी को 200 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है। यह साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।
फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, वायरमैन, शीट मैटल, इलेक्ट्रॉनिक्स और पेंटर जनरल व्यवसाय में पासआउट अभ्यर्थियों का कंपनी साक्षात्कार लेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि अभ्यर्थी के दसवीं में 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 24,550 रुपये (सीटीसी) प्रतिमाह दिया जाएगा। संवाद