फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वच्छता पर एंजल ने लिखा सबसे बेहतर निबंध

Sat, 14 Sep 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला बैहना में आयोजत स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत करते पार्षद।
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला बैहना में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड-14 बैहना के पार्षद कृष्ण भानु ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और स्वस्थ शरीर में ही विद्या निवास करती है। सफाई के प्रति पहले खुद जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि हम दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके डस्टबिन में डालने की सलाह दी गई। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। चित्रकला में मन्नत पहले, श्रेया दूसरे और गिरीश तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में सिमरन पहले, अरमान दूसरे और इशिता तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में एंजल ने पहला और वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में बेहतर गतिविधियों के लिए वंशिका और कोमल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों ने मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान कन्हैया लाल, सदस्य कुंदन सहगल, हेम चंद, प्रधानाचार्य रणजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें