फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंजल ने भाषण प्रतियोगिता में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में आयोजित आर्य समाज सभा के चार दिवसीय 56वें वार्षिकोत्सव में सनराइज पब्लिक स्कूल भराड़ी की कक्षा दसवीं की छात्रा एंजल ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। एंजल ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, विचारों और सामाजिक सुधार कार्यों पर प्रभावी विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डीएवी सुंदरनगर, डीएवी नेरचौक, एंजल पब्लिक स्कूल और मॉडल स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वार्षिकोत्सव में प्रतिदिन सुबह हवन-यज्ञ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आयोजन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें