फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तलकेहड़ पंचायत के हर वार्ड में होगा एंबुलेंस सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत के हर वार्ड में एंबुलेंस सड़क का निर्माण होगा। पैदल चलने वालों के लिए पक्के रास्ते बनाए जाएंगे। करीब 60 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए पंचायती राज विभाग को केंद्रीय निधि से यह अनुदान मिला है।
विज्ञापन

तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका और सचिव कमल भारती ने बताया कि हर वार्ड में सोलर लाइट पर 30 लाख खर्च होंगे। सामुदायिक नालियों के निर्माण और गीले-सूखे कचरे के पिट्स निर्माण पर भी दस लाख खर्च होंगे। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 पात्र परिवारों को आवास सुविधा का लाभ मिलेगा। पंचायत के विकास कार्यों पर 60 लाख का बजट नए साल में खर्च किया जाएगा। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी पंकज ठाकुर ने बताया कि विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में पंचायती राज विभाग को केंद्रीय निधि से 60 लाख विकास कार्यों पर खर्च करने की स्वीकृति मिली है। अनुसूचित जाति के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें