एकादश रूद्र मंदिर मंडी में रक्षाबन्धन पर बनाई शिव गुफा का दर्शन करता श्रद्धालु। संवाद
मंडी। एकादश रुद्र मंदिर प्रबंधन समिति मंडी की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर मंदिर में अमरनाथ की गुफा तैयार कर श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन करवाए गए।
मंडी शहर के लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि श्रावण मास के दौरान पिछले 40 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर मंदिर में अमरनाथ गुफा का निर्माण किया जाता है। श्रावण मास के आरंभ से ही मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई है।
अखंड जाप चल रहा है। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार रात दिन जाप में बैठ रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा परोसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को श्रावण मास का समापन हो जाएगा। हवन पाठ और पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा। 16 अगस्त को मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। संवाद