फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फिर बढ़े डायरिया, पीलिया के मरीज, एक बेड पर दो-दो भर्ती

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के महिला रोगी वार्ड में एक बिस्तर पर उपचार ले रही दो दो महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में फिर से डायरिया, पीलिया, उल्टी और पेट दर्द के मरीज ज्यादा संख्या में आने लगे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से महिला रोगी वार्ड में बेड की कमी गहरा गई है। एक बेड पर दो-दो मरीज उपचार लेने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक बेड को साझा कर रहे रोगियों का कहना है उन्हें नींद न आने से आराम नहीं मिल रहा। इससे संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। तीमारदारों का कहना है कि समस्या के बारे में उन्होंने नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों को अवगत करवाया है, लेकिन सभी का कहना है कि इस बारे में वे कुछ नहीं कर सकते। डेढ़ माह पूर्व भी क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के महिला रोगी वार्ड में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया था। एक बार फिर से वार्ड में दोबारा वही हालात पैदा हो गए हैं।
तुंगल क्षेत्र के बीर निवासी गायत्री पेट दर्द के चलते दो दिनों से रत्तीपुल की बुजुर्ग महिला अंबिका के साथ बेड साझा कर रही हैं। गंभर खड्ड की लता और पधियूं की आरती को बुखार और पीलिया की शिकायत है। रोपड़ी सकोर निवासी मंथरा को ब्रह्मसूत्री माता की शिकायत है तो उनके साथ बिहार निवासी प्रियंका पेट दर्द से पीड़ित हैं। ज्वालापुर की प्रीति पीलिया से ग्रसित हैं, उनके साथ बेड साझा कर रही अणाह पंडोह की देवकू उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। सभी मरीज दो तीन दिनों से अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। तीमारदार हितेश, कुलदीप और रमेश चंद का कहना है कि मरीज को करवट लेने पर भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


.......
मामला ध्यान में आया है। संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वस्थ हो चुके मरीजों को घर भेजा जाएगा ताकि उपचाराधीन मरीजों सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें