फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर सभी बीएलओ मतदाता सूची को करेंगे दुरुस्त : कनेट

Tue, 20 Aug 2024 08:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची को अपडेट व त्रुटिरहित करने पर बासा में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर निर्वाचन नाम वाली को शुद्ध व त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के लिए महाविद्यालय बासा में एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम गोहर ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त से 8 सितंबर तक सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट करने पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत सभी बीएलओ को 8 सितंबर तक अपने-अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं की निर्वाचन सूची को अपडेट किया जाएगा। मतदाता सूची में 1 अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु को प्राप्त कर चुके पात्र मतदाताओं व छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। दोहरी पंजीकरण, मृत मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाना और शादी कर चुकी लड़कियों को उसे मतदाता सूची से स्थानांतरित करना, दिव्यांग मतदाताओं पहचान करना, मतदान केंद्र भवन पर जानकारी उपलब्ध करना, मतदाता सूची में मतदाताओं की खराब व धुंधली फोटो को रंगीन फोटो में परिवर्तन करने जैसे कार्यों को इस विशेष अभियान के तहत किया जाएगा। कहा कि निर्वाचन मतदाता सूची में किए गए सभी प्रकार के अपडेट (परिवर्तन) को निर्धारित प्रपत्र सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सभी प्रमाण पत्रों सहित भेजना सुनिश्चित करना होगा। बैठक में नायब तहसीलदार इलेक्शन इंद्र सिंह, हुकम सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें