मंडी के आंगनबाड़ी केंद्र मंगवाई-1 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नैनिहालों को एल्बेंडाजोल द
मंडी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के 3021 आंगनबाड़ी केंद्रों और 2744 स्कूलों में शून्य से 19 वर्ष के बच्चों, युवाओं को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई।
इसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न केंद्रों और स्कूलों में जाकर दवाई दी। अभियान के तहत छूटे गए बच्चों को दवाई खिलाने के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंच कर दवा खिलाएंगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही अभियान चलाया गया। इसमें छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी। संवाद