फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अलग ने सैण को हराकर जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के चलहर गांव में दिवंगत दीपक एवं नवल की स्मृति में आयोजित की जा रही सीपीएल-5 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अलग टीम और शिव शक्ति सैण के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के अवसर पर समाजसेवी भास्कर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में शिव शक्ति सैण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अलग टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 153 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें रॉबिन ने 93 रनों का योगदान दिया। शिव शक्ति सैण की तरफ से सुमित ने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव शक्ति सैण टीम मात्र 99 रनों पर ही ढेर हो गई। अलग टीम ने 54 रनों से क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। अलग टीम की ओर से सैंडी और अनिल ने एक-एक विकेट झटका। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को बधाई देते हुए दोनों टीमों को ट्रॉफी और चेक भेंट किए। उन्होंने महिला मंडल चलहर और सैण को 2-2 हजार की राशि दी। साथ ही उन्होंने विजेता टीम को तीन हजार और उपविजेता टीम को दो हजार रुपये की राशि भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें