फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार दिन से एहन-सुंदरनगर बस सेवा ठप, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपा गांव के पास तकनीकी खराबी से खड़ी बस, छात्रों और यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बस डिपो की एहन से सुंदरनगर चलने वाली बस पिछले चार दिनों से रोपा गांव के पास खराब हालत में खड़ी है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी हंसराज, सुरेश कुमार, रंजीत कुमार, रामपाल और राजकुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए यह एकमात्र बस सेवा है। बस के खराब होने के बाद से पिछले चार दिनों से एहन से सुंदरनगर के लिए कोई बस नहीं चल रही है। उनका कहना है कि एचआरटीसी की ओर से अभी तक न तो बस को ठीक करवाया गया और न ही इसे लेने के लिए कोई स्टाफ मौके पर पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक बस खराब हो जाती है तो डिपो की ओर से तुरंत दूसरी बस भेजी जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। चार दिन बीत जाने के बाद भी इस रूट पर वैकल्पिक बस सेवा शुरू नहीं की गई। इन दिनों स्कूलों में परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में रोज सुंदरनगर आने-जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल के अनुसार बस का इंजन ठप पड़ने के कारण इसे सुंदरनगर लाया जा रहा है। बसों की कमी के बावजूद निगम सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार से इस रूट पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें