फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टर मेकिंग में आज्ञा और ओजस्वी, नारा लेखन में दिव्यांशी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव पर चमके युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थियेटर में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ थीम पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 34 स्कूलों के करीब 118 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, चिट्टा मुक्त हिमाचल विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आज्ञा ने प्रथम, प्रांशु ठाकुर ने द्वितीय और बलजीवत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जनजातीय गौरव दिवस विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें ओजस्वी ने प्रथम, शैलजा चंदेल ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नारा लेखन प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें दिव्यांशी ने प्रथम, दर्पण ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन और देश के गौरवशाली जनजातीय इतिहास से परिचित करवाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें