फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारकुफरी में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी, जल्द मिलेंगी हाइटेक सुविधाएं

विज्ञापन
करसोग की चारकुफरी में प्रस्तावित सब्जी मंडी का निरीक्षण करते मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। किसानों और बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। चारकुफरी में जल्द ही अति आधुनिक सब्जी मंडी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने एफसीए की मंजूरी के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

मंजूरी मिलते ही सब्जी मंडी का निर्माण आरंभ किया जाएगा। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने चारकुफरी में प्रस्तावित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुराग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी और करसोग में बंद पड़ी सब्जी मंडी का भी जायजा लिया। करसोग में कई वर्षों से नीलामी के लिए बंद पड़ी सब्जी मंडी खंडहर में बदल गई है। मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन ने लोगों को इन दोनों सब्जी मंडियों की हालत सुधारने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन दलीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। दावा किया गया कि इस निर्माण से हजारों किसानों और बागवानों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
...
13 बीघा जमीन में मिलेगी सुविधा
चारकुफरी में 13 बीघा भूमि पर आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण होगा। इसके लिए 13 बीघा भूमि का चयन किया गया है। यहां नीमामी यार्ड के अलावा किसानों के ठहरने के लिए रेस्ट रूम की भी व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त बाहरी मंडियों से आने वाले लदानियों के लिए भी ठहरने का प्रबंध रहेगा। इस सब्जी मंडी में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

...
चुराग और करसोग सब्जी मंडी के सुधरेगी हालत
चुराग स्थित सब्जी मंडी की भी हालत सुधरेगी। प्राइवेट भूमि में चल रही इस सब्जी मंडी के लिए भूमि मालिक एनओसी देता है तो मंडी की ओर जाने वाली सड़क को पक्का किया जाएगा। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड 10 लाख की राशि खर्च करने को तैयार है। इसी तरह से करसोग में बंद पड़ी सब्जी मंडी को फिर शुरू किया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सब्जी मंडी के लिए सड़क और पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
...
शुरू हो गई प्रकिया: भंडारी
हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी का कहना है कि चारकुफरी में आधुनिक मंडी के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एफसीए की मंजूरी के लिए ऑनलाइन केस भेज दिया गया है। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुराग और करसोग सब्जी मंडी भी हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें