फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने टिहरा उपतहसील कार्यालय का किया घेराव

Fri, 22 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा टिहरा के बैनर तले किसानों ने टिहरा उपतहसील कार्यालय का घेराव किया। उसके बाद लोगों ने बाजार में विरोध रैली भी निकाली। किसानों ने खुद को गिरफ्तारी के लिए भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसानों को गिरफ्तार नहीं किया। गत एक माह से किसान टिहरा में समस्याओं के समाधान के लिए हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


किसान सभा के बैनर तले किसान टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, टिहरा पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने सहित अन्य कई समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, रामचंद, रवि मंडयाल, सुरेश राठौर, अनिल बराड़ी, अरूण अत्री ने कहा कि टिहरा में किसानों का संघर्ष एक माह से जारी है, लेकिन प्रदेश सरकार मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तहसील के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस के नेता भी मांग उठाने लगे है। उन्होंने कहा कि संधोल तहसील में 16 है और टिहरा उप-तहसील में 16 पटवार सर्कल है। उन्होंने कहा कि टिहरा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से किसान महिलाएं क्रमिक अनशन में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें