फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद वार्डों के 50-50 लाख तक के विकास कार्यों को मिलेगी मंजूरी : सुक्खू

विज्ञापन
नगर निगम मंडी में चुनावी जनसभा में मौजूद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेता। स्त्रोत- संगठन
विज्ञापन
कहा- एस्टीमेट सरकार को भेजे जाएंगे और फिर प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी स्वीकृति
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों के लिए धन की नहीं आने दी जाएगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का सहयोग करने पर वार्ड में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चुनाव जीतने के बाद वार्डों में विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये तक के एस्टीमेट सरकार को भेजे जाएंगे, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं काउंसलर रह चुके हैं, इसलिए स्थानीय स्तर की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडी शहर को 180 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मतदाताओं को यह सोचकर मतदान करना चाहिए कि भाजपा के कार्यकाल में वार्ड में क्या विकास कार्य हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब भी विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि उस समय मंडी शहर की अनदेखी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जयराम ठाकुर ने अपने क्षेत्र सराज का विकास किया, जबकि अब चुनाव के समय मेरी मंडी की बात कर भावनात्मक राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी की है। मंडी उनका भी है और प्रदेश सरकार इसके विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कहा, अब बैहना वार्ड को बाहर करने की बात कर रहे जयराम
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नगर निगम का गठन जनभावनाओं के अनुरूप नहीं किया गया था। उन्होंने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वे ग्रामीण क्षेत्रों (जैसे बैहना वार्ड) को बाहर करने की बात कर रहे हैं, जबकि इन्हें पहले सत्ता में रहते हुए ही शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद जयराम ठाकुर यह भूल गए हैं कि अब उनकी सरकार नहीं है अब निर्णय वर्तमान सरकार ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें