फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: होली के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद पर्ची व कैश काउंटरों पर उमड़ी मरीजों क
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 9:00 बजे से अस्पताल के पर्ची और कैश काउंटरों पर लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

सभी ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों की बारी-बारी से जांच की। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्षों के बाहर मरीजों को भी अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। मराथु निवासी कृष्णा देवी, सावित्री, टारना निवासी मंथरा, पुल घराट से काहन चंद, लागधार कोटली से ब्रेस्ती देवी आदि ने बताया कि होली पर्व के अवकाश के बाद वे सोमवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
यहां भारी भीड़ होने से उन्हें उपचार लेने में इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि होली के दौरान स्थानीय अवकाश और अगले दो दिन शनिवार एवं रविवार को भी अवकाश रहा। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आपातकाल में चिकित्सक और अन्य स्टॉफ तैनात रहा। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सायं तक सभी को नियमित रूप से उपचार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें