फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पार्षदों को नशे पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने सोमवार को नगर परिषद के सभागार में नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि आजकल नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए पूरे शहर को जागरूक होना पड़ेगा। नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों से आह्वान किया कि वे हर घर की स्थिति का जायजा लें कि कोई नशे का सेवन या विक्रय तो नहीं कर रहा है।
नशे की खरीद फरोख्त करने वालों की सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर परिषद नशेड़ियों को चरित्र प्रमाण पत्र न जारी करने के अलावा दूसरी सुविधाएं न देने पर भी विचार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें