फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद छात्रों ने लगाई कक्षाएं, आधी छुट्टी में काम से रोके मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के यू-ब्लॉक में निर्माणाधीन पार्किंग और शापिंग माल के विवाद के बीच चार दिन बाद शनिवार को छात्रों ने प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के समझाने के बाद कक्षाएं लगाईं। आधी छुट्टी के वक्त छात्र निर्माण साइट पर पहुंच गए और कुछ मजदूरों को काम करने से रोका।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन के निर्देशों के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक भारी मशीनरी और शोर वाला काम बंद रखा, ताकि स्कूल के संचालन में किसी तरह की परेशानी प्रबंधन को न आए। स्कूल के छात्र चार दिन से धरना-प्रदर्शन कर शापिंग माल और पार्किंग निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
आरोप है कि बिना मंजूरी स्कूल का मंच, भवन, मंदिर और शौचालय तोड़ दिया। खेल मैदान को जबरन कब्जाने का आरोप लगाया। शनिवार को कुछ लोगों ने भी स्कूली छात्रों का समर्थन किया। उधर मामले में स्कूल प्रबंधन समिति चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष निशा कुमारी ने कहा कि सोमवार को एसएमसी की बैठक बुलाई गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी डिजाइन फाइनल नहीं है। पांच अगस्त को डिजाइन पर चर्चा हुई है, जिसमें कुछ आपत्तियां लगाई हैं।
...
यह है मामला
मंडी शहर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलवाने के लिए प्रदेश सरकार यू-ब्लॉक में शापिंग माल एवं पार्किंग निर्माण करवा रही है। यहां करीब 500 गाड़ियों को खड़ी करने की व्यवस्था होगी। बीओटी आधार पर करीब 100 करोड़ की लागत का यह बड़ा प्रोजेक्ट है। यू-ब्लॉक में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन था। इसी भवन को गिराकर पार्किंग का निर्माण हो रहा है। यू-ब्लॉक के साथ ही ऐतिहासिक विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिसर है।
...
कोई कब्जा नहीं किया जा रहा है। नियमों के अनुसार स्वीकृत भूमि पर ही निर्माण हो रहा है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए छात्रों का प्रयोग कर रहे हैं। पार्किंग के साथ ही यू ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल का चार करोड़ से आधुनिक भवन बनेगा। विजय स्कूल और डाइट के मंच का निर्माण भी होगा।
-दिनेश शर्मा, एमडी डीकेएस कंस्ट्रक्शन कंपनी
...
शनिवार को विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद कक्षाएं नियमित रूप से लगी हैं। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक पार्किंग और शापिंग माल का निर्माण बंद रखा गया।
विज्ञापन

-पीआर सैनी, प्रधानाचार्य ब्वायज स्कूल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें