फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा कॉलेज में प्रवेश पहली जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में नए शिक्षा सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इसमें विज्ञान, कला एवं वाणिज्य विषयों में स्नातक करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रेस प्रभारी डाॅ. प्यार चंद ठाकुर ने बताया कि काॅलेज का पोर्टल 1 जून से सभी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर अपनी रुचि के विषयों का चयन कर प्रवेश फार्म भर सकते हैं। प्रवेश फार्म भरने के लिए बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड आदि दस्तावेज आवश्यक तौर पर अपलोड करने होंगे।
साथ ही विद्यार्थियों को दाखिला फार्म भरने के साथ ही एंटी रैगिंग फार्म भी भरना होगा। उन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें