फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अलसू में फोरलेन पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के अलसू में फोरलेन पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नौ बजे गोदावरी (40) पत्नी प्रकाश गांव जरल, पंडोह जैसे ही सड़क पार करने लगी तो उसी समय सुंदरनगर से बरमाणा की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
घायल अवस्था में महिला को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। वहां से महिला को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया है। महिला अब खतरे से बाहर है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें