फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त नींद, संतुलित आहार तनाव मुक्ति के लिए जरूरी : डॉ. किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल प्रशासन की पहल अपना पुस्तकालय एक संवाद मंच कार्यक्रम के तहत रविवार को पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल करसोग की मनोरोग चिकित्सक डॉ. किरण ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए तनाव के कारणों और उसके प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा, समय प्रबंधन की कमी और अपेक्षाओं का दबाव विद्यार्थियों में तनाव का प्रमुख कारण बन रहा है। इसका समय रहते समाधान आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव कम करने के लिए प्रभावी टिप्स दिए। कहा कि उचित प्लानिंग, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना, नियमित डीप ब्रीदिंग अभ्यास, योग एवं एक्सरसाइज तनाव को काफी हद तक कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सीमित उपयोग पर भी विशेष बल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें