सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने चरस मामले में मौके से भागे आरोपी दिव्यांश को उसके घर जिला कांगड़ा के गांव मनेई से मात्र 12 घंटे में ही दबोच लिया। बीते शुक्रवार को पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान पुलिस टीम ने 413 ग्राम चरस बरामद की थी। इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया था।
इसके बाद सुंदरनगर पुलिस ने शाहपुर थाना पुलिस की मदद से रात को ही भागे युवक को उसके घर से पकड़ कर सुंदरनगर ले आई। आरोपी को शनिवार को सुंदरनगर कोर्ट में पेश किया। उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि रिमांड में पुलिस इनके लेनदेन के साथ चरस के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। संवाद