मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात्रि को पंडोह डैम के पास एचआरटीसी की दो टाटा एसी बसें टकरा गईं। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुल्लू जा रही बस के चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात्रि को एनएच 21 पर मनाली-चंडीगढ़ के लिए कुल्लू से एक एचआरटीसी टाटा एसी बस जा रही थी। वहीं, बनेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को वापस कुल्लू ले जाया जा रहा था, जो कि खाली थी।
इस बीच पंडोह डैम के समीप दोनों बसें टकरा गईं। जिससे कुल्लू से आ रही बस के दो-तीन शीशे टूट गए। दो यात्री नींद में होने के कारण घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।
आरोपी चालक की पहचान कश्मीर सिंह निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी चालक के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी हेमराज ने मामले की पुष्टि की है।