फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगरी में नाले में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
करसोग-चैरा मार्ग पर दोगरी के पास नाले में गिरी कार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग-परलोग मार्ग पर दोगरी के समीप शनिवार सुबह एक कार 400 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब आठ बजे अमरचंद (52) निवासी करसोग चैरा की तरफ जा रहा था। दोगरी के समीप गाड़ी कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन

डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें