मंडी जिला पूर्व सैनिक लीग ने पंचायती राज चुनावों में भाग्य आजमाने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इसमें 12 पूर्व सैनिक जीतने वाले और 20 हारने वाले शामिल हैं। शुक्रवार को सम्मान समारोह जिला सैनिक कल्याण विभाग के सभाकक्ष में लीग के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। लीग के महासचिव कैप्टन हेत राम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इस तरह का सम्मान समारोह हुआ।
इस मौके पर प्रधान कैप्टन एचआर चौहान शौर्य चक्र, सेना मेडल पंचायत भौर सुंदरनगर, बल्ह चंडयाल पंचायत से कैप्टन विजय कुमार, पधर भड़वाहण पंचायत के प्रधान हवलदार जितेंद्र कुमार, चच्योट से नोट पंचायत नायक नरोतम सिंह, चच्योट कीलिंग पंचायत हवलदार प्रकाश चंद, तुंगाधार पंचायत प्रधान हवलदार हेम राज, नोहली पंचायत से नायक अजीत सिंह, चौक पंचायत से सिपाही योगराज को प्रधान बनने पर सम्मानित किया गया।
यह हुए सम्मानित
उपप्रधानों में चंडयाल पंचायत के नायब सूबेदार रवि सिंह चंदेल, गवाली पंचायत से हवलदार जीवन सिंह, खड़ीहार पंचायत से कैप्टन मस्त राम, गुम्मा पंचायत से हवलदार ज्ञान चंद, गौंटा पंचायत से सूबेदार जसवंती सिंह को उपप्रधान बनने सम्मानित किया। इसके अलावा बीडीसी में सूबेदार हेम सिंह पंचायत शाला, रोपड़ी पंचायत से कैप्टन विनोद कुमार को सम्मान मिला।
इसके साथ वार्ड सदस्यों में खडीधार पंचायत से हवदार हितेश्वर कांत, कोटली की काशन पंचायत से जीते सूबेदार बेली राम, भड़गांव पंचायत से नायब सूबेदार शेर सिंह, कोट पंचायत से जीते नायब मोह सिंह को सम्मानित किया। उन 20 पूर्व सैनिकों को भी सम्मनित किया, जो चुनाव हार गए हैं।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार कर्नल केके मल्होत्रा, कर्नल टीपी एस राणा, मेजर खेम सिंह, कैप्टन श्याम सिंह, कै. आरके ठाकुर, कै. हुकम चंद, कै. एमएस कटोच, कै. रामभला, सूबेदार मेजर टेक चंद पठानिया, सूबेदार मेजर राज कुमार, सूबेदार पूरण चंद, हवलदार मनोज कुमार, डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की सह सचिव अंजना शर्मा, कोषाध्यक्ष डिंपल शर्मा और सदस्य ऊषा शर्मा मौजूद रहे।