फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा में वैकल्पिक संचार के लिए तैयार हो रहा हैम रेडियो नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर जारी, उपायुक्त ने बगला में खुद परखी कार्यप्रणाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान निर्बाध संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित हैम रेडियो ऑपरेटरों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार मंडी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन यह बात कही। प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा के समय मोबाइल टावर और टेलीकॉम नेटवर्क ठप होने पर हैम रेडियो बिना सेलुलर नेटवर्क के भी दूरदराज क्षेत्रों से आपात संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बगला पहुंचकर हैम रेडियो संचालित कर इसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण भी किया। प्रशिक्षण में छह जिलों के 35 लाइसेंसधारी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें एचएफ, वीएचएफ, यूएचएफ बैंड, फील्ड एंटीना, रेडियो प्रोपेगेशन, लाइन-ऑफ-साइट और सैटेलाइट संचार की जानकारी दी जा रही है। साथ ही आपात संदेशों को रिले करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें